चम्पावत, दिसम्बर 20 -- चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से सीमांत सेलागाढ़ गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। यह कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। समापन पर कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करता है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। स्थानीय नागरिकों का सहयोग सीमा सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाता है। कमांडेंट की ओर से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.