लखीमपुरखीरी, मई 14 -- नगर व्यापार मंडल ने मंगलवार को नेपाल सरकार द्वारा भारतीय बाजारों से सामान ले जाने पर लगाई गई रोक के खिलाफ एक बैठक कर कड़ा विरोध दर्ज किया है। नेपाल सरकार नें अपने नागरिकों को भारतीय बाजारों से 100 रूपये से अधिक का सामान ले जाने से रोकने के फैसले को स्थानीय व्यापारियों ने सौतेला व्यवहार बताया है। सीमावर्ती क्षेत्र के पलिया, बनगवां, सूंडा व चंदनचौकी के तमाम व्यापारियों ने नगर के सामान्य वैश्य धर्मशाला में एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता गौरव गुप्ता नगर व्यापार मंडल पलिया में करते हुए कहा कि इस फैसले से सीमावर्ती व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने बताया कि सीमावर्ती भारतीय बाजार पूरी तरह नेपाली ग्राहकों पर निर्भर हैं। वर्षों से नेपाली नागरिक भारतीय बाजारों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं और खाद्य...