सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- ककरहवा, हिन्दुस्तान संवाद। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा पुलिस चौकी के बभनी व खरहरा, भुजौली गांव के रास्ते से यूरिया खाद व चीनी तस्करी बढ़ गई है। सीमा पर जवान निगरानी तो करते हैं लेकिन मौका देख कर तस्कर सामानों को सीमापार पहुंचा दे रहे हैं।

तस्करी का बढ़ता मामला भारत-नेपाल सीमा खुली है। दोनों देशों के पगडंडी रास्ते एक दूसरे से मिले हुए हैं। पेट्रोलिंग कर रहे जवान जैसे ही आगे बढ़ते हैं तस्कर इसका फायदा उठा कर सीमापार सामानों को पहुंचा दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि लीला डिहवा बॉर्डर के गांव से तस्करी हमेशा होती रही है आज भी जारी है। खरहरा, भुजौली, लीलाडिहवा, बूड़ा, मजिगांवा, बभनी आदि गांवों के रास्ते सामानों की तस्करी बढ़ गई है। जानकार बताते हैं कि ड्यूटी की अदला-बदली का भी तस्कर फायदा उठा रहे हैं। वह जैसे जवानों क...