कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार की सीमा से सटे कोडरमा जिले के मेघातरी क्षेत्र स्थित दिबोर जंगल में एक बार फिर हाथियों का झुंड देखे जाने की सूचना मिली है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों के कोडरमा जिले में प्रवेश की आशंका को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है और हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। गौरतलब है कि पूर्व में हाथियों के झुंड ने जिले के कई इलाकों में जान-माल की व्यापक क्षति पहुंचाई थी। ऐसे में हाथियों की दोबारा मौजूदगी की खबर से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने तथा हाथियों के दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...