पटना, अप्रैल 16 -- योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम दो सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र और सतत विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के क्रियान्वयन में समन्वित प्रयास, डाटा आधारित निगरानी और फील्ड स्तर पर प्रभावी निगरानी से ही निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हो सकती है। डॉ. विजयलक्ष्मी गुरुवार को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम दो के कार्यान्वयन पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाना है। गृह विभाग की विशेष सचिव के. एस. अनुपम ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज प्रमंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.