किशनगंज, मार्च 17 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता किशनगंज जिला के नेपाल से सटे दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती पंचायत धनतोला, अठगछिया, करुवामनी, दिघलबैंक आदि में पिछले करीब एक दशक से अधिक समय से मक्के के फसल के समय हाथियों का आना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। हर वर्ष खेतों में बड़े होते मक्के के पौधे के साथ हाथियों के आने की समस्या भी बड़ी होती जा रही है। मक्के में जैसे ही दाना आना प्रारंभ होता है वैसे हीं हाथियों का नेपाल के जंगलों से निकलकर सीमावर्ती ईलाकों में आना और लंबे समय तक खेतों में डेरा डाले रहना प्रारंभ हो जाता है और इस दौरान हाथियों का झुंड अधिकतर मक्के, आलू और केला कि फसल को बर्बाद करने के साथ साथ वैसे घरों को निशाना बनाते हैं जिसमें गरीब किसान अपने लिए धान या चावल जैसे अनाज का भंडारण किये रहत हैं। ऐसे में मध्य रात्री के समय जब हाथियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.