किशनगंज, दिसम्बर 10 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 19वीं बटालियन के जवानों द्वारा मंगलवार से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण 09 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में 30 ग्रामीण महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।कार्यक्रम का उद्घाटन द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत प्रतिवर्ष अनेक सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों का संचालन करती रही है। पिछले वर्ष भी एसएसबी द्वारा बच्चों को सोलर स्टडी लैम्प बांटना, मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाना, कृषि उपकरण और...