अररिया, अप्रैल 12 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अमौना निवासी नवी हसन की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस बीच रविवार को मृतक के घर पहुंचे सांसद प्रदीप कुमार सिंह की ओर 50 हजार की आर्थिक मदद की गयी। इस मौके पर जिप अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू ,नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, जोगबनी नप अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित यादव के अलावा जदयू के मुन्ना खान, नागेश्वर यादव, सतीश कौशिक आदि मौजूद थे। जेडीयू नेता सह अमौना के पूर्व मुख्य प्रतिनिधि मुन्ना खान ने कहा नशा के प्रवृत्ति को जड़ से समाप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस नशे के दलदल में फंसे हैं उन्हें बाहर लाने का अभियान चलाकर काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...