मधुबनी, फरवरी 25 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने बेलहवार से शिविपट्टी होते हुए ठाहर खजौली तक तथा खजौली संतु चौक से जयनगर शहीद चौक (भाया सुक्की, कोरहिया) तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि ये दोनों सड़कें मधुबनी जिले के सीमावर्ती इलाके में स्थित हैं और नेपाल सीमा के निकट होने के कारण सामरिक, प्रशासनिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान में सड़कों की चौड़ाई कम है तथा कई स्थानों पर सड़क जर्जर स्थिति में है, जिससे आमजन, किसान, छात्र-छात्राओं और छोटे व्यवसायियों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ...