सीतामढ़ी, मार्च 2 -- परिहार। भारत-नेपाल सीमा के सरहद पर अवस्थित जिले के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों में इस बार रंगो का त्योहार होली का उत्सव कम धमाल वाला नजर आ सकता है। इसका मुख्य कारण पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में होने वाले आम चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर दोनों देश के अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटा के लिए सील करना है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि सीमा सुरक्षा और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर यह फैसला लिया गया है। दो मार्च की रात्रि से पांच मार्च की रात्रि तक इंडो-नेपाल सीमा को सील रखा जाएगा। वहीं इस साल होली 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा। इसका सीधा असर सदियों से चल आ रही भारत-नेपाल के सांस्कृतिक भागीदारी पर पड़ेगी। होली के त्योहार के बीच बढ़ी इस सख्ती से सीमावर्ती गांवों के लोगों और बाजारों में चिंता बढ़ गई ह...