किशनगंज, अप्रैल 7 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में नार्को कॉडिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इसमें आसूचना के आदान-प्रदान, तस्करी के प्रमुख रूट, तस्करी के तौर-तरीके, जिले में प्रचलित मादक पदार्थों के प्रकार, तस्करों से संबंधित सूचनाओं के संकलन एवं नशामुक्ति केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी 2026 से 04 अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 901 गिरफ्तारी की गई है। इस अवधि में 40,296 लीटर देशी शराब, 4,974.77 लीटर विदेशी शराब एवं 398 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। साथ ही कुल 56 वाहनों को जप्त ...