नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ और बदलती आबादी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैसलमेर के तनोट माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि घुसपैठ के कारण प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) में बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश को घुसपैठ मुक्त बनाने के लिए मजबूत व्यवस्था विकसित की जा रही है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घुसपैठ की जड़ तक पहुंचकर इसके स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राजस्थान के पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और जनसांख्यिकी को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। शर्मा ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा केवल जवानों की सतर्कता से नहीं, ब...