महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को सोनौली सीमा का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी। सुरक्षा बलों की ड्यूटी प्रणाली देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने का निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने आईसीपी परिसर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर संबंधित एजेंसियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिया। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन प्रबंधन, चेकिंग प्रणाली, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। साथ ही सीमा पार आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी व्यवस्था को परखा। एसएसबी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें नियमित एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी अवां...