अररिया, मई 12 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल के इलाका प्रहरी कार्यालय रंगेली एवं लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो विराटनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने मोरंग जिला के रंगेली नगरपालिका वार्ड संख्या 4 चौप्राहा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को ब्राउन हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत से नेपाल की ओर पैदल जा रहे मोरंग जिला अंतर्गत रंगेली नगरपालिका वार्ड संख्या 7 निवासी कार्तिक कुमार मंडल के पास काले रंग के प्लास्टिक थैले में छिपाकर रखा गया ब्राउन हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। उक्त पदार्थ का वजन प्लास्टिक सहित 3 ग्राम बताया गया है। यह भी पढ़ें- सीमापार नेपाल में 10 ग्राम 590 मिलीग्राम ब्राउन हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार वहीं दूसरी कार्रवाई में मोरंग जिला के पथरी शनिश्चरे नगरपालिका व...