देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून। विधायक सविता कपूर ने वार्ड 40 सीमाद्वार में शनिवार को नव-निर्मित सीसी सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। यह सड़क राज्य योजना-विधायक निधि के अंतर्गत निर्मित की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक सविता ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...