किशनगंज, अगस्त 9 -- किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गलगलिया चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा निरीक्षण के दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण, जनसुरक्षा तथा सीमांत क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नो मेन्स लैंड को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने हेतु सतत अभियान चलाया जाए तथा सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जाए।

अवैध गतिविधियों पर निगरानी उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अवैध आवाजाही पर रोक लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। निरीक्षण क...