किशनगंज, फरवरी 18 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 19वीं वाहिनी, ठाकुरगंज के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 20 जनवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित 21 दिवसीय प्लंबिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को समवाय नावडूबा के कार्यक्षेत्र ग्राम भैंसलोटी में सफलतापूर्वक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीमांत क्षेत्र के 30 ग्रामीण युवाओं को प्लंबिंग का व्यावसायिक कौशल प्रदान किया गया। कार्यक्रम का विधिवत समापन कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत विभिन्न जनहितकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को...