पटना, जून 10 -- पंजाब से बिहार होकर पश्चिमी बंगाल के मैदानी भागों तक ट्रफ लाइन बनने से पटना सहित 32 जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की आशंका हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के दक्षिणी पश्चिमी भाग के जिलों को छोड़कर पटना सहित राज्यभर में गरज तड़क और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। उत्तर बिहार की ओर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया यानी इसकी तीव्रता अधिक रहेगी जबकि पटना सहित दक्षिण बिहार में 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक आंधी का येलो अलर्ट है। मौसमविदों के अनुसार आंधी पानी की यह स्थिति 13 जून तक बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि अगले तीन चार दिनों में बिहार में मानसून के प्रसार के लिए स्थतियां अनुकूल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरुवार को संभावित यह वर्षा प्री मानसून गतिवि...