अररिया, जून 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता। बीती रात हुई झमाझम बारिश से अररिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। यह बारिश खरीफ फसलों की बुआई एवं प्रारंभिक वृद्धि के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगी । विशेष रूप से धान, जूट तथा अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से खेतों की तैयारी और अंकुरण में मदद मिलेगी। बिहार में जून माह की वर्षा खरीफ कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है तथा धान उत्पादन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पडेगा । यह कहना है कृषि विज्ञानं केन्द्र अररिया क़े वैज्ञानिक का। कृषि वैज्ञानिक डॉ . राम नरेश ने बताया कि बारिश से किसानों को काफी फायदा होगा। जैसे धान की नर्सरी एवं रोपनी की तैयारी के लिए पर्याप्त नमी उपलब्ध होगी। जूट एवं दलहनी फसलों के अंकुरण में सुधार होगा खेतों की जुताई एवं बुआई कार्य में तेजी आएगी।...