किशनगंज, मई 16 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सीमांचल क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब ठाकुरगंज-अररिया नए रेलखंड से होकर गुजरने वाली पहली लंबी दूरी की ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस (14663 सप्ताहिक) ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। यह टे्रन सप्ताहिक शनिवार को चलेगी। ट्रेन के आगमन को लेकर सुबह से ही स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। रेल यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की भारी भीड़ स्टेशन पर जुटी रही। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही पूरा स्टेशन तालियों और स्वागत नारों से गूंज उठा। ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस (14663) ठाकुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, नरपतगंज, राघोपुर, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, गौंडा, बरैली, अंबाला कैंट, होते अमृतसर जाएगी। एनजेपी से अमृतसर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह न्यू ...