किशनगंज, मार्च 8 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमांचल क्षेत्र को अलग केंद्रशासित राज्य बनाने की चर्चाओं के बीच किशनगंज से कांग्रेस सांसद डॉ. जावेद आजाद ने कहा है कि यदि सीमांचल सहित आसपास के जिलों को मिलाकर नया राज्य बनाया जाता है तो वे इसका स्वागत करेंगे। शनिवार को किशनगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के अंतिम छोड़ पर बसे इस क्षेत्र की लंबे समय से उपेक्षा होती रही है और विकास की गति काफी धीमी रही है।किशनगंज सांसद डॉ. जावेद ने कहा कि सीमांचल बिहार का बेहद पिछड़ा इलाका है। पटना से किशनगंज की दूरी लगभग 400 से 450 किलोमीटर है, जिसके कारण सरकार की नजर यहां तक ठीक तरह से नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा कि इस कारण यहां बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं का लाभ भी अपेक्षित रूप से नहीं मिल पाता है।उन्होंने बताया कि वे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.