अररिया, अगस्त 11 -- अररिया, वरीय संवाददाता पिछड़े क्षेत्र में शुमार सीमांचल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए यह खुशखबरी है। अब उन्हें मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों व दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं है। अब घर बैठे उन्हें फ्री में यह सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा को मूर्तरूप देने के लिए विभागीय कसरत शुरू है। खास बात ये है कि सीमांचल के चार जिले अररिया, पूर्णिया, किशनगंज व कटिहार के 14 मॉडल स्कूलों (सरस्वती विद्या निकेतन) में अगले सप्ताह से ही ऑन लाइन जेईई व नीट की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। युद्ध स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू है। 15 अगस्त को खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जेईई व नीट की तैयारी के लिए ऑन लाइन क्लास का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में बिहार शिक्षा समिति के उपसचिव ने चारो जिले के डीईओ को पत्र लिखकर उद्घाटन के पूर्व की स...