किशनगंज, दिसम्बर 10 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मक्का किसानों की मदद से रीगल रिसोर्सेस कंपनी अगले साल मार्च से नंबर वन स्टार्च प्लांट बन जाएगा। कंपनी के नई यूनिट का काम अंतिम चरण में है। यह बातें कंपनी के सीएमडी अनिल किशोरपुरिया ने मक्का किसानों को पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर कही। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। कंपनी के सीएमडी श्री किशोरपुरिया, परचेज हेड विवेक लिल्हा, ठाकुरगंज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बृजमोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, जितेंद्र जैन और सुरेश मौर्य ने संयुक्त रुप से की। मंच संचालन राजेश कुमार कर रहे थे। सीएमडी ने कहा कि कंपनी इसी साल अगस्त महीने में स्टाक एक्सचेंज में रजिस्टर्ड हो गई है। यह मक्का किसानों और किशनगंजवासियों के लिए खुशी की ब...