पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांचल के छात्र-छात्राओं की समस्याओं की ओर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का ध्यान आकृष्ट कराया है और शीघ्र ही अनुकूल पहल करने की मांग की है। संगठन के पूर्णिया विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उनके 10 नंबर आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, छात्रों के शोषण तथा छात्र हित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने विशेष रूप से पूर्णिया विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखा। साथ ही पूर्णिया जिले में एक बीसीए छात्र की निर्मम हत्या के मामले को भी गंभीरता से उठाते हुए दो...