अररिया, फरवरी 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। आनंद विहार दिल्ली से जोगबनी आने वाली होली स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से प्रवासी मजदूरों और पर्व-त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को आनंद विहार से जोगबनी आने वाली सीमांचल एक्सप्रेस जब फारबिसगंज स्टेशन पहुंची तो जनरल बोगियों में अत्यधिक भीड़ देखने को मिली। हैरानी की बात यह रही कि कई ऐसे यात्री जो सामान्य दिनों में एसी कोच में सफर करते हैं, वे भी इस बार परिवार सहित जनरल बोगी में यात्रा करने को मजबूर दिखे। यात्रियों का कहना था कि होली और छठ जैसे बड़े पर्वों पर हर वर्ष स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होता रहा है, जिससे घर लौटने में सहूलियत मिलती थी। लेकिन इस बार होली नजदीक आने के बावजूद किसी स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं होने से लोगों की उम्मीदें टूट गईं। बोल...