गोरखपुर, अप्रैल 22 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के इन्दरपुर गांव में भूमि बंटवारे के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। न्यायालय के आदेश के नौ माह बाद प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कर सीमांकन कराया और पत्थर गाड़े। आरोप है कि टीम के लौटते ही विपक्षी पक्ष ने पत्थर उखाड़कर फेंक दिए और विरोध करने पर विवाद करने लगे। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में तहरीर दी है। पीड़ित जयराज सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने जानमाल की धमकी दी है। यह भी पढ़ें- सीमांकन के पत्थर उखाड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...