सिद्धार्थ, मई 3 -- डुमरियागंज/भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के राजपुर गांव में शनिवार को चकबंदी प्रकिया को लेकर सीमांकन व कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई के दौरान विवाद का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद कानूनगो व राजस्व चकबंदी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। इस घटना में राजस्व कर्मी नंदकिशोर साहनी के साथ मारपीट की बात सामने आई है। इसको लेकर कुछ देर कर्मचारी धरने पर बैठ गए, बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप पर वह लोग माने। बाद में थाने पर तहरीर दी गई, जिस पर करीब आधा दर्जन नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध इटवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- एसडीएम के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता, किया घेराव दरअसल राजपुर गांव में चकबंदी प्रकिया को लेकर काफी दिनों से काश्तकारों व जिम्मेदारो...