गोरखपुर, जून 18 -- पिपराइच। सीमांकन के लिए लगाए गए पत्थर उखाड़ने, निर्माण सामग्री ले जाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम जंगल छत्रधारी टोला शाहगंज निवासी कैलाश चन्द की तहरीर के अनुसार जंगल पकड़ी स्थित उनकी आराजी संख्या 493 व 494 की मेड़बंदी एवं पत्थर नसब उपजिलाधिकारी सदर के आदेश पर 18 जून को लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने कराया था। आरोप है कि इसके दो दिन बाद जंगल पकड़ी निवासी जोखनी पत्नी जालंधर, जालंधर तथा घनश्याम ने अन्य साथियों के साथ पहुंचकर सीमांकन के पत्थर उखाड़ दिये, निशान मिटा दिया और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए मंगाई गई ईंट भी उठा ले गए। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...