मधेपुरा, मार्च 1 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता । बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में 28 फरवरी-2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरबिंद कुमार अमर, नोडल ऑफिसर डॉ. शोभनाथ राय, डॉ. अजय गिरि, डॉ. मनीष कुमार जायसवाल, प्रो. एच. के. मिश्रा, डॉ. अजय कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो निशिकांत कुमार आदि ने किया। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में 29-30 नवंबर 2025 को कराया गया था। इसमें वर्ग 6 से 12वीं तक के सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान से 10वीं स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शकीला कुमारी, डॉ. कुमारी नेहा शिवहरे, डॉ जीतें...