पूर्णिया, अप्रैल 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीसीएस स्नातक थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा शुक्रवार से 25 परीक्षा केन्द्रों पर शुरू हो गई है। स्नातक थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 सत्र 2024-28 की परीक्षा 24 अप्रैल से 5 मई तक चलेगी। विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 42 डिग्री महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए पूर्णिया प्रमंडल में बनाये गए कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। यूजी बैकलॉग थर्ड सेमेस्टर के परीक्षार्थी भी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के पहले दिन कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- आज से स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा : पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर ...