कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित होने वाली यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर वन सत्र 2025 -29 के लिए जिला में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएस कॉलेज, केबी झा कॉलेज ,एमजेएम महिला कॉलेज, सीताराम चमडिया डिग्री कॉलेज,सीमांचल बीएड कॉलेज, कटिहार टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, आरडीएस कॉलेज सलमारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि इस महाविद्यालय के छात्रों का परीक्षा केंद्र के बी झा कॉलेज में बनाया गया है तथा इस केंद्र पर एमजेएम महिला कॉलेज तथा बलरामपुर कॉलेज बलरामपुर के परीक्षार्थी‌ परीक्षा देंगे। महिला कॉलेज केंद्र पर सीमांचल डिग्री कॉलेज और ए एन साहिदी निस्ता,एसआरसी डिग्री कॉलेज केंद्र पर बीएम कॉलेज बरारी और आर वाई मनिहारी कॉलेज मनिहारी, सीमांचल बीएड डिग्री कॉलेज...