सीबीसीएस छठे सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न
कटिहार, सितम्बर 25 -- कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सीबीसीएस छठे सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2023-27 की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। जिला में डीएस कॉलेज, के बी झा कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेज, सीताराम चमडिया डिग्री कॉलेज और सीमांचल माइनॉरिटी बीएड कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विवेकानंद सिंह ने 19 सितंबर को जिला के केंद्रों का औचक निरीक्षण करके संतोष जाहिर किया था। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिया था। समय पर परीक्षाफल घोषित करने को लेकर 26 सितंबर से मूल्यांकन कार्य भी पूर्णिया महिला कॉलेज में किया जाएगा। एमजेएम महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ दीपाली मंडल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त सभी परीक्षकों को विरमित भी कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.