कटिहार, अगस्त 31 -- कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा 8 सितंबर से प्रारंभ होने वाली सीबीसीएस चतुर्थ सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2024 -28 के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएस कॉलेज, के बी झा कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेज और सीमांचल एम बीएड कॉलेज। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डीएस कॉलेज में एमजेएम महिला कॉलेज, बी डी कॉलेज बारसोई और बलरामपुर कॉलेज बलरामपुर, के बी झा कॉलेज में डीएस कॉलेज ,सीताराम चमडिया डिग्री कॉलेज और बी एम कॉलेज बरारी ,महिला कॉलेज में आरडीएस कॉलेज सलमारी,आर वाई मनिहारी कॉलेज तथा सीमांचल एम बीएड कॉलेज में के बी झा कॉलेज और ए एन शहीदी निष्ता के परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। 16 सितंबर तक परीक्षा का संचालन क...