हल्द्वानी, मार्च 14 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बेतालघाट निवासी एक ठेकेदार का बकाया भुगतान न करने और कोतवाली में पुलिस के सामने उसे थप्पड़ मारने के आरोप में सीबीसीआईडी में तैनात एक महिलाकर्मी के पति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेतालघाट निवासी ठेकेदार दिगंबर मेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सीबीसीआईडी में तैनात एक महिला सिपाही और उसके पति के कहने पर पिछले साल टीपीनगर क्षेत्र में मकान का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मकान तैयार करने के बाद 42 लाख 60 हजार रुपये लागत बैठी। इसमें से 23 लाख रुपये आरोपी भवनस्वामी ने दे दिए लेकिन 19.60 लाख रुपये का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। आरोप है कि महिला सिपाही और उसके पति से भुगतान करने की बात कहने पर दोनों टालमटोल करते रहे। विरोध करने पर उन्हें धमका रहे हैं...