सुल्तानपुर, मार्च 25 -- सुलतानपुर। कोतवाली देहात के नेकराही में 39 साल पूर्व सीबीसीआईडी के अभियोजन अधिकारी सुरेश चन्द्र अग्निहोत्री की हत्या के मामले में बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई। न्यायाधीश संध्या चौधरी ने 31 मार्च को केस का फैसला नियत किया है। एडीजीसी पवन दुबे ने बताया कि मुकदमे में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक इम्तियाज अहमद निवासी आसमा थाना मड़ियांव जिला लखनऊ और बाराबंकी जिले के नई बस्ती फूलबाग निवासी मो. हफीज आरोपी हैं। 28 फरवरी 1987 को सीबीसीआईडी के अभियोजन अधिकारी सुरेश चन्द्र अग्निहोत्री लखनऊ से गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक एनडीपीएस मुकदमे की पैरवी में आए थे। दो मार्च की तारीख नियत हुई तो वे गोसाईगंज थाना में रुक गए। आरोप है कि षड्यंत्र के तहत कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेकराही में आरोपियों ने उनकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था।...