सीबीटी में कंप्यूटर रीस्टार्ट या बंद न करें, SSC CGL, MTS व GD कांस्टेबल समेत लाखों अभ्यर्थियों के लिए नियम जारी
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी भर्ती परीक्षाओं के मद्देनजर अभ्यर्थियों और परीक्षा कर्मियों के लिए जारी एडवाइजरी में कंप्यूटर सिस्टम में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने पर रोक लगा दी है। आयोग ने सलाह दी है कि परीक्षा के दौरान बिना अनुमति कंप्यूटर सिस्टम को रीस्टार्ट या बंद न करें। इससे परीक्षा में अनुचित लाभ लेने या नकल की आशंका होती है। अधिकृत परीक्षा स्टाफ की अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही कंप्यूटर सिस्टम रीस्टार्ट किया जा सकता है। इस बाबत एसएससी ने एक अहम एडवाइजरी नोटिस जारी किया है।एडवाइजरी में अहम निर्देश और चेतावनी दी गई हैं-1. एडवाइजरी जारी करने का कारण आयोग ने पिछले वर्षों में आयोजित परीक्षाओं के दौरान यह पाया है कि कुछ मामलों में उम्मीदवार बिना किसी वास्तविक तकनीकी समस्या के, अपने स्तर पर या परीक्षा कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.