आगरा, अगस्त 8 -- आईटीआई के छात्रों की कंम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट(सीबीटी) कड़ी निगरानी में सम्पन्न हो गया। यह परीक्षा 11 जुलाई से शुरू हुई थी जिसका समापन आठ अगस्त को हो गया। कार्यदेशक संकल्प दीक्षित ने बताया कि सीबीटी परीक्षा 11 जुलाई से आरंभ होकर आठ अगस्त को सम्पन्न हो गई। परीक्षा तीन केंद्रों आईटीआई बल्केश्वर, फतेहाबाद और खेरागढ़ पर आयोजित हुई। यह परीक्षा डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग और परीक्षा परिषद लखनऊ की निगरानी में आयोजित हुई। पांच हजार से अधिक अभ्यर्भियों ने परीक्षा में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत 30 अगस्त तक होंगे प्रवेश यह भी पढ़ें- आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को मिलेगी कॉशन मनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...