बदायूं, अप्रैल 13 -- सैजनी स्थित एचपीसीएल के प्लांट में बॉयलर को चालू किया गया। इसके साथ ही मशीनों की साफ सफाई जारी रही। एक माह तक प्लांट बंद रहने के कारण मशीनों में कचरा जमा हो गया था। संचालन से पहले मशीनों की साफ-सफाई और परीक्षण लगातार जारी है। बीते रोज मशीनों का ट्रायल लिया गया था। जो सफल रहा था। रविवार को जांच पड़ताल के बाद बायलर को चालू किया गया। पिछले एक सप्ताह से तकनीकी टीम द्वारा मशीनों को ट्रायल के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि संचालन के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। प्लांट को अगले दो से तीन दिनों के भीतर पूरी तरह से चालू करने की तैयारी है। फिलहाल सीमित स्तर पर काम शुरू किया गया है और धीरे-धीरे सभी प्रक्रियाएं सामान्य की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...