बरेली, अप्रैल 16 -- बरेली। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को थाना सीबीगंज क्षेत्र के अटरिया गांव में बड़ी कार्रवाई की। यहां तीन स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया गया। प्राधिकरण के अनुसार, सोमपाल द्वारा करीब 4 बीघा, मोर सिंह द्वारा लगभग 5 बीघा तथा चुन्नीलाल और इलियास द्वारा करीब 3 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति प्लॉटिंग, सड़क, नाली और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था।इस पर उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत कार्रवाई करते हुए संयुक्त सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- आवास विकास में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई अभियान में सहायक अभियंता विनोद कुमार, अवर अभियंता संदीप...