हाथरस, सितम्बर 11 -- मुरसान, संवाददाता। ब्लॉक हसायन के पशु चिकित्साधिकारी ने अपने ऊपर विकास भवन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कक्ष में गुरूवार को एक पशु चिकित्साधिकारी द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। उसने इस संबंध में कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हसायन के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पियूष कुमार सिंह का आरोप है कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कक्ष में एक पशु चिकित्साधिकारी ने उसके साथ गलीगलौज की। आरोपी पशु चिकित्साधिकारी ने उसपर हमला कर दिया। आरोपी ने उसका गला दबाया। उसने काफी देर तक उसका गर्दन दबाए रखी। यह भी पढ़ें- Chapra News: प्रोफेसर पर चाकू से हमला से कॉलेज कर्मियों में आक्रोश इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। पीड़ित के प...