कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। सीबीए गुरुकुल के संगीत विभाग में गुरु मां मंजू वासु प्रधानाचार्या पद पर नियुक्त की गई हैं। यहां शाम 04 से 08 बजे तक संगीत कक्षाएं, जूडो कराटे, सौंदर्य प्रशिक्षण के प्रमाणित पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। फ्लूट, वोकल, तबला, ढोलक, हारमोनियम, गिटार का प्रशिक्षण होता है। प्रशिक्षण के पश्चात ट्रैक संगीत समिति परीक्षा देकर विद्यार्थी संगीत प्रभाकर की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। संगीत में प्रशिक्षण और डिग्री किसी भी उम्र का व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। नवनियुक्त मंजू वासु 35 वर्षों से सेंट जॉसेफ स्कूल में संगीत की अध्यापिका रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...