नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- अगर आप भी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं या 12वीं क्लास में हैं और परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। लाखों स्टूडेंट्स की निगाहें इस वक्त सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की वेबसाइट पर टिकी हैं, क्योंकि जल्द ही बोर्ड एग्जाम 2027 का डेट शीट जारी होने वाला है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर टाइम टेबल जारी नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और स्टूडेंट्स से लेकर पैरेंट्स तक सभी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।अभी तक जारी नहीं हुआ डेट शीट साफ कर दें कि सीबीएसई ने अब तक 2027 सेशन के लिए क्लास 10वीं और 12वीं का आधिकारिक डेट शीट जारी नहीं किया है। बोर्ड इस समय स्कूलों से स्टूडेंट्स की जानकारी और कैंडिडेट डेटा जुटाने के काम में लगा हुआ है, जो कि परीक्षा तैयारियों क...