एटा, जुलाई 19 -- एटा, सीबीएसई की 10वीं का द्वितीय परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का द्वितीय परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम आने के बाद रविवार को विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को बुलाकर मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता एवं आचार्यों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी।

परिणाम की जानकारी सीबीएसई कोआर्डिनेटर एवं प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि रविवार को 10वीं की द्वितीय परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में विद्यालय के 61 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यालय की टॉप-10 सूची में रह...