शामली, मई 14 -- कांधला। सीबीएसई द्वारा बुधवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में द गोल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। गत वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत और सराहनीय रहा। मेधावी विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बना रहा। विद्यालय की छात्रा तनु शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंजलि, सिमरन और दिशा ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्रुति ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल विद्यार्थियों की इस सफलता पर अभिभावकों और शि...