मुंगेर, मई 14 -- तारापुर,निज संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार की संध्या घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में तारापुर के शिक्षण संस्थानों ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। तारापुर स्थित पारामाउण्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत,अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्र युवराज भारती ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आलोक कुमार ने 93 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, प्राची कुमारी ने...