बोकारो, मार्च 28 -- परीक्षा में बीएसएटी विषय के आसान सवालों से खुश दिखे परीक्षार्थी चित्र परिचय:03: परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते 12 वीं के परीक्षार्थी।बोकारो ,प्रतिनिधि।सीबीएसई बोर्ड की चल रहीं परीक्षाओं के क्रम में शनिवार को 12वीं कक्षा के वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय के लिए बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने बताया जिले के सभी 23 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही। सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 1523 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल पंजीकृत 1528 परीक्षार्थियों में से 05 अनुपस्थित रहे। डॉ. गंगवार ने केन्द्रवार जानकारी देते हुए बताया सरस्वती विद्या मंदिर- 3सी में 72, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में 174, चिन्मय विद्यालय सेक्टर- 5 में 97, होलीक्...