सीबीएसई 12वीं के मेधावी छात्र सम्मानित
सीतापुर, मई 18 -- लहरपुर/ अकबरपुर, संवाददाता। स्थानीय शिक्षण संस्थान एराइज इंडिया पब्लिक स्कूल में सोमवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. हर्ष पुरी और श्रीमती अदिति टंडन ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जला कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक, अदिति टंडन और प्रधानाचार्या कमल शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक लाने वाली इंटरमीडिएट की स्कूल टॉपर आयुषी मनार को सम्मानित किया। इसके साथ ही सृष्टि वर्मा, इंशा वली और शिवा भार्गव को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया। निदेशक ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षा भारती स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.