मेरठ, मई 13 -- सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही केके स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनका मुंह मीठा कराया। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बताया कि साइंस वर्ग में आलिया शाहनवाज ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मोक्षीका जैन ने 91.8%, अर्जुन त्यागी 91%, इब्राहिम 90.6%, भविष्य बंसल 89.2%, आस्था जैन 88.4%, अंशिका पुंडीर 87.4%, एलिजा परवीन 87% तथा यश शर्मा ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं के मेधावियों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई कॉमर्स वर्ग में प्रीति जैन और अंशिका जैन न...