शामली, मई 14 -- जलालाबाद। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मार ली। स्कूलों में घोषित टॉप-5 मेधावी विद्यार्थियों की सूची में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल बन गया। सफल विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों की मेहनत की सराहना की। कई छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक तो कई ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किएए है। यह भी पढ़ें- पेज-2 के लिए बोर्ड रिजल्ट की मुख्य खबर:गुरुग्राम के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शहर का मान अल्पाईन इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल की वाशू 95.8 प्रतिषत अंक के...