मेरठ, मई 13 -- बुधवार को सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सफलता का परचम लहराया। विज्ञान वर्ग में आराध्या ने 90.2 प्रतिशत प्रथम,, हिमांशी 89 फीसदी द्वितीय व साहिल ने 84 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। कॉमर्स वर्ग में कृष भाटी ने 83.60 प्रतिशत प्रथम,, नवनीत श्रीवास्तव 83.20 प्रतिशत द्वितीय व वंशिका 81.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय चेयरमैन एसपी सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु राजवंशी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं ट्रांसलम एकेडमी में मानविकी में यशस्वी 96.4 प्रतिशत प्रथम,, सौम्या नारंग 95.6 प्रतिशत द्वितीय तथा त्रिशा यादव 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल ...